Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: वनमंत्री ने किया नगर घड़ी चौक का लोकार्पण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर वनमंत्री ने किया नगर घड़ी चौक का लोकार्पण
नगर वासियों को लगभग 51 लाख रुपए की दी सौगात   नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन में पहुंचकर राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने 25 लाख रूपये से निर्मित नगर में बनी घड़ी चौक का लोकार्पण किया। उन्होनें जिला अस्पताल में 19 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बने प्र्री बर्थ वेटिंग रूम और वार्ड क्रमांक 10 मुरिया पारा में 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन में शेड निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि घड़ी चौक के बन जाने से शहर के सौंदर्यकरण और नगर की पहचान बनेगा और लोगों को समय देखने में आसानी होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रताप मांडवी, पार्षद जैकी कश्यप, कच्चापाल के सरपंच मंगडू़राम नुरेटी, कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सीएमओ नगर पालिका आशीष कोर्राम सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क में प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन