अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय
Ten Singh Thakur
Tue, Jul 28, 2026
गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय
भाजपा की संयुक्त जिला कार्यशाला में "समरसता संकल्प अभियान", "घर-घर तिरंगा" एवं "तिरंगा यात्रा" को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
नारायणपुर - भारतीय जनता पार्टी, जिला नारायणपुर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "समरसता संकल्प अभियान", "घर-घर तिरंगा" एवं "तिरंगा यात्रा" के सफल संचालन हेतु जिला भाजपा कार्यालय में संयुक्त जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री सुधीर पांडेय ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानव सेवा एवं राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि "घर-घर तिरंगा" एवं "तिरंगा यात्रा" केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का महाअभियान है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह बूथ स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करे और इन कार्यक्रमों को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से समरसता संकल्प अभियान, घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को बूथ स्तर तक सफल बनाते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यशाला को भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी अनिल खोबरागड़े तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया तथा आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रजमन कोर्राम तथा जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मंगडू राम नुरेटी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल कोर्राम ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा "समरसता संकल्प अभियान", "घर-घर तिरंगा" एवं "तिरंगा यात्रा" को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन