Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों की वर्तमान स्थिति तथा आगामी रणनीति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिले में संचालित सुरक्षा अभियानों की प्रगति, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा बलों के मध्य समन्वय, खुफिया सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान, विभिन्न सुरक्षा शिविरों एवं बलों की लॉजिस्टिक आवश्यकताओं तथा मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संयुक्त अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, आमजन का विश्वास सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना साझा करने तथा योजनाबद्ध एवं प्रभावी संयुक्त अभियान संचालित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं विकास के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी बलों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को मानसून के दौरान आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, परिचालन क्षमता बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सतत सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, श्री अक्षय साबद्रा एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश बंसल, श्री मनोज मंडावी, श्री अविनाश कंवर, श्री आशीष नेताम एवं सुश्री अमृता पैंकरा, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रतिनिधि तथा 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन