रचना ठाकुर की रिपोर्ट... : 24 घंटे के भीतर 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया*
Ten Singh Thakur
Sat, Jul 25, 2026
*🔹24 घंटे के भीतर 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया*
दिनांक:- 24/07/2026
दंतेवाड़ा पुलिस ने संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से गुम हुए 10 वर्षीय बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की।
दिनांक 23.07.2026 को एक महिला ने थाना सिटी कोतवाली में सूचना दी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र, जो बीजापुर स्थित छात्रावास में रहकर अध्ययन करता है! छात्रावास जाने के लिए घर से तैयार था। प्रार्थिया सुबह लगभग 9:00 बजे अपने कार्य पर चली गई। लगभग 10:30 बजे वापस लौटने पर बालक घर पर नहीं मिला। परिजनों एवं परिचितों द्वारा आसपास, मित्रों के घर, खेल मैदान तथा अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल बालक की तलाश प्रारंभ की। सोशल मीडिया के माध्यम से बालक की जानकारी प्रसारित की गई, घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक 10 वर्षीय बालक मिला है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम तत्काल जगदलपुर रवाना की गई। समन्वित कार्रवाई के दौरान थाना बोधघाट, जगदलपुर के सहयोग से बालक को सकुशल दस्तयाब कर दंतेवाड़ा लाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दंतेवाड़ा पुलिस ने पुनः यह संदेश दिया है कि गुमशुदा बच्चों के मामलों में त्वरित सूचना एवं समन्वित प्रयासों से शीघ्र सफलता प्राप्त की जा सकती है।
*आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी बालक/बालिका के गुम होने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।*
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुनीता साहू, सहायक उप निरीक्षक पंकज धर, पीएसआई अंकित सोनी, पीएसआई अश्वनी सिंह तथा मुख्य प्रधान आरक्षक डोमनी बघेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन