स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नही। : कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।
Ten Singh Thakur
Tue, Jul 28, 2026
स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं।कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध। स्वच्छता के दावे की खुली पोल ।
बता दें कि नारायणपुर जिला के कलेक्टर कार्यालय के प्रथम फ्लोर में जहां एक और खाद्य विभाग का कार्यालय है वहीं दूसरी तरफ खनिज विभाग का कार्यालय है। इन दोनों कार्यालयों के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है। अधिकारी कर्मचारी शौचालय का उपयोग रोज करते हैं। इतनी गंदगी के बावजूद स्वच्छता की ओर ध्यान न देना स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति घोर उदासीनता को दर्शाता है। आश्चर्य की बात है कि परिसर में 1000 रु जुर्माना वाला तख्ती भी लगाया हुआ है।
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया है, यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य खुले में सोच को खत्म करना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करना और देश में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़वा देना है। खुले में शौच को पूरी तरह से समाप्त करना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचायलयों का निर्माण करना वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट का प्रबंधन और निपटान करनातथा लोगों के दैनिक व्यवहार एवं दिनचर्या में बदलाव लाना सरकार की मंशा रही है ।इसी के तहत देश भर में 12 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया किंतु यह दुर्भाग्य की बात है जिला मुख्यालय की इतनी महत्वपूर्ण कार्यालय में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता शोचनीय विषय है। स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की खुली पोल एक और हम स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर लोगों को संदेश तो देते हैं पर धरातल में कुछ और ही दिखाई देता है । उम्मीद है इस खबर के बाद जिला प्रशासन इस ओर ध्यान देगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन