Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: कबीरधाम कांग्रेस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की स्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Ten Singh Thakur

Fri, Dec 20, 2024
    तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट प्रधान संपादक cg fast news 24com कवर्धा कबीरधाम कांग्रेस केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की स्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे   *कवर्धा:* शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिग्नल चौक के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संसद में अपमानजनक शब्द कहे जाने के विरोध में गृहमंत्री पद से स्तीफ़ा देने की मांग को लेकर तख्ती (बोर्ड) एवं बैनर के साथ धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने इस दौरान अमित शाह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेसियों ने अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने पर कड़ा विरोध जताया।   कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है । वे (भाजपा) भारत की लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने के लिए षड्यंत्र करते ही रहते हैं। परंतु अब इनका यह षड्यंत्र यह चल अब और नहीं चलेगा अब इन्हें देश के सत्ता से बेदखल कर इनके देश के संविधान निर्माता एवं लोकतंत्र के प्रति दुर्भावना को खत्म करेंगे।   *"अमित शाह ने संसद में कहा “अभी एक फैशन हो गया है, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर…इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता.”*   *मामले पर विरोध करते हुए कांग्रेस कर रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेने की मांग, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और तीव्र होने की दे रहे चेतावनी*   *जिलाध्यक्ष होरी साहू ने मीडिया को बताया कि* भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आपत्तिजनक अपमानजनक टिप्पणियों से पूरे देश की जनभावना आहत हुई है। यह टिप्पणियां हमारे संविधान के निर्माता की अद्वितीय विरासत का अपमान करती है और उन लाखों लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है जो डॉक्टर अंबेडकर को समानता न्याय और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में मानते हैं, संसद में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नेता और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करके जो अपने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है जो हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की यह शर्मनाक हरकतें डॉक्टर अंबेडकर के बारे में अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और सहमति की आवाज को दबाने का एक जबरदस्त प्रयास है भाजपा की हरकतें सिर्फ व्यक्तिगत नेताओं पर हमला नहीं है, बल्कि इन सब से स्पष्ट है कि भाजपा का हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है, जिसके लिए हम सब चुप नहीं बैठेंगे और जब तक गृह मंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक हम उग्र आंदोलन कर उन्हें अंबेडकर वादियों से माफी मांगने और हमारे आराध्या को अपशब्द कहने वाले पार्टी को सत्ता से बाहर निकालने तक संघर्ष जारी रहेगा।   धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी राम साहू, वीरेंद्र जांगड़े, ईश्वर शरण वैष्णव, नारायणी टोंडर, नीलकंठ साहू, चोवा साहू, गोपाल चंद्रवंशी कृष्णा कुमार नामदेव, आकाश केशरवानी, पीतांबर वर्मा, राम चरण पटेल, आनंद सिंह, अशोक सिंह, पालेश्वर चंद्राकर, सुधांशु बघेल, भोला राम चंद्रवशी, जलेश यादव, हरि पटेल, मणिकांत त्रिपाठी, पदुम सेन, परमेश्वर मानिकपुरी, राजेश शुक्ला, देवराज पाली, शरद बांगली, रवि चंद्रवंशी, सुरेश पटेल, रोहित चंद्रवंशी, नरेंद्र धुर्वे, नंदराम पटेल, सुखदास पटेल, अजहर खान, मनहरण लांझी, अरुण कुमार जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ब्यूरो प्रमुख नियुक्त करना है संपर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084   प्रधान संपादक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन