Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: बुनियादी सुविधाओं को तरसता बारसूर

  • तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
  • दंतेवाडा जिले में स्थित बारसूर में पर्यटकों के रात्रि विश्राम हेतु सराय व अन्य बुनियादी सहूलियत का अभाव है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी विश्व विख्यात गणेश भगवान और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को देखने आते हैं, पर सुविधा नहीं होने से पर्यटन का पूरा मजा नहीं ले पाते हैं। गणेश मंदिर और मामा - भाचा मंदिर तक जाने वाली मार्ग बहुत ही सकरी है। बड़ी मुश्किल से वाहनों की आवाजाही होती है। इस वन वे रोड के कारण ट्राफिक की समस्या रहती है। गणेश मंदिर रोड में साप्ताहिक बाजार भी लगता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जहाँ सैकड़ों बच्चे अध्ययन करते हैं। बाजार के दिन गणेश मंदिर रोड में इतनी अधिक ट्राफिक हो जाती है कि स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी परेशानी होती है। गणेश मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पंचायत कोई पहल नहीं कर रहा है। जबकि साप्ताहिक बाजार से गणेश मंदिर तक सकरी रोड होने के कारण आए दिन लोगों को ट्रेफिक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गणेश मंदिर से 200 मीटर दूर डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री के सामने पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण किया जाना है जो आज कि स्थित में अपूर्ण है। बाहर से आने वाले सैलानी खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। यदि अपूर्ण शौचालय और स्नानागार का काम नगर प्रशासन की ओर से पूरा कर दिया जाता तो लोगों को सहूलियत होती। बाहर से आने वाले पर्यटक वाहनों से फीस वसूली जा रही है। वही सुविधा के नाम पर एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। मुचनार निवासी थलेश ठाकुर ने बताया कि गणेश मंदिर रोड में बड़ी वाहनों को साइड देने तक कि जगह नहीं रहती। मुश्किल से लोग सफर कर रहे हैं। मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बारसूर में रिर्साट तथा अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दे।
  • प्रधान संपादक
  • तेन सिंह ठाकुर
  • 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन