Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नारायणपुर की महिलाओं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नारायणपुर की महिलाओं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त नारायणपुर, 13 जनवरी 2025 // नारायणपुर नगर पालिक परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) को सिटी मिशन प्रबंधन इकाई के माध्यम से पिछले 10 वर्षों से प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आय बढ़ाने के साधनों से जोड़ना है।   *सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास पर जोर* परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण घटक, सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास, के तहत महिलाओं के समूह बनाए जाते हैं। प्राथमिक स्तर पर इन समूहों का नगर स्तर पर पंजीयन किया जाता है। इसके बाद महिलाओं को वित्तीय जागरूकता प्रशिक्षण देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में शामिल किया जाता है। महिलाओं को उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें विभिन्न रोजगार से जोड़ा जाता है। दिसंबर 2024 तक 227 समूहों का गठन किया गया, जिनमें से 191 समूहों को ₹10,000 प्रति समूह के हिसाब से कुल ₹19,10,000 का अनुदान दिया गया है। यह राशि प्राथमिक तौर पर समूह के आपसी लेनदेन में उपयोग होती है। इसके बाद, महिलाएं नगर पालिका में आवेदन कर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बैंक से ऋण प्राप्त करती हैं। अब तक 228 समूहों को व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए ऋण प्रदान किया जा चुका है।   *फेडरेशन का गठन और अनुदान सहायता* सक्रिय और सफल समूहों को मिलाकर आठ एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया गया है। प्रत्येक फेडरेशन को ₹50,000 के हिसाब से कुल ₹2,00,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इन फेडरेशनों के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त और जागरूक किया गया है। महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें बांस शिल्पकार कार्य, फूल झाड़ू निर्माण, राशन उचित मूल्य की दुकान संचालन, रेडी-टू-ईट सामग्री निर्माण, और स्वच्छता कार्य जैसे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। इस पहल से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन