Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: *समाचार* *सुशासन के एक वर्ष* *सेजेस अलनार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित* जगदलपुर,21 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के सुशासन एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में सुशासन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अलनार स्थित सेजेस में विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, सुशासन पर पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन, मेंहदी सजाओ स्पर्धा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शासन की जनहितकारी नीतियों को समझने का अवसर प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। उक्त आयोजन का उद्देश्य आम जनता तक शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सेवाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि सुशासन पखवाड़ा के तहत आयोजित ये कार्यक्रम न केवल छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता और जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि जनता को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
सेजेस अलनार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित   जगदलपुर,21 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के सुशासन एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में सुशासन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के अलनार स्थित सेजेस में विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता, सुशासन पर पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन, मेंहदी सजाओ स्पर्धा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शासन की जनहितकारी नीतियों को समझने का अवसर प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। उक्त आयोजन का उद्देश्य आम जनता तक शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सेवाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि सुशासन पखवाड़ा के तहत आयोजित ये कार्यक्रम न केवल छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता और जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि जनता को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन