Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: रत्ना की बिटिया की पढ़ाई में मददगार साबित हो रही महतारी वंदन की सहायता राशि

 

तेल रत्ना की बिटिया की पढ़ाई में मददगार साबित हो रही महतारी वंदन की सहायता राशि*

  जगदलपुर, 09दिसम्बर 2024/ राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित महतारी वंदन योजना से प्रदेश के लाखों महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन सहित स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार और परिवार के निर्णयों में सुदृढ़ भूमिका निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना ने निर्धन परिवारों की महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ावा दिया है। इस योजना से लाभान्वित बस्तर जिले की महिलाएं बताती हैं कि वह महतारी वंदन योजना की सहायता राशि से अपनी बच्चों के पढ़ाई, घरेलू जरूरतें सहित बच्चों के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहन दे रही हैं और राज्य सरकार को इस महत्वाकांक्षी योजना संचालित करने के लिए साधुवाद देती हैं। जगदलपुर शहर के पास अवस्थित ग्राम पंचायत आड़ावाल निवासी रत्ना चक्रवर्ती गृहणी हैं जो पति राजू चक्रवर्ती के होटल में मजदूरी की राशि और अपने स्व सहायता समूह की साग-सब्जी विक्रय गतिविधि से मिली आमदनी के जरिए परिवार का भरण पोषण करती हैं। लेकिन अब राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की सहायता राशि से घरेलू जरूरत में थोड़ी खर्च करने सहित अपनी बिटिया संजना की अच्छी शिक्षा के लिए सजग हो गई हैं और उसे बीसीए करवा रही हैं। जिससे संजना का सुखद भविष्य के साथ ही उसका घर-परिवार खुशहाल हो सके। रत्ना सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि यह सहायता न केवल महिलाओं को स्वयं सशक्त होने के लिए प्रोत्साहित करती है बल्कि घर-परिवार को बेहतर करने हेतु प्रेरणा देती है। उन्होंने सरकार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सरकार को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किया।   ज्ञात हो कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन सहित उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने और समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव,असमानता को दूर करने एवं जागरूकता लाने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित और एकल महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। विगत मार्च 2024 से प्रारंभ यह महत्ती योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सशक्त होने के साथ ही गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424387547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन