Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: महतारी वंदन सम्मेलन में हितग्राहियों ने महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती के लिए जताया आभार

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर महतारी वंदन सम्मेलन में हितग्राहियों ने महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती के लिए जताया आभार
    विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बस्तर, विधायक चित्रकोट, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर सफीरा साहू ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं   जगदलपुर 23 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनादेश परब के तहत सोमवार को पूरे जिले में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को सम्मेलन में सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के लोहंडीगुडा में, विधान सभा क्षेत्र बस्तर के तारागांव और विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के तहत टाउन हॉल में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया था। विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के लोहंडीगुडा के कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री विनायक गोयल शामिल हुए। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र बस्तर के तारागांव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के तहत टाउन हॉल में महापौर श्रीमती सफ़ीरा साहू की उपस्थिति में आयोजित की गई । इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। कुरुंदी ग्राम निवासी नेमना कश्यप, प्रताप देव वार्ड जगदलपुर की निवासी निर्मला नेताम और सना खान सहित कई महिलाओं ने महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती के अनुभव को सभी के समक्ष साझा करते हुए, महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती के लिए आभार जताया।   सांसद श्री महेश कश्यप ने इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में पूरा किया जा रहा है। इसी में से सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना है जिसके केंद्र में महिलाएं हैं। शासन की मंशा है कि जब महिलाएं जब सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा। योजना का लाभ लें और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी लाभार्थी महिलाओं को वितरित किया गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने “विष्णु की पाती” के माध्यम से महिलाओं के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा है कि माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन सम्मेलन और यहां महिलाओं को मिली विष्णु की पाती, छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।कार्यक्रम में महतारी वंदन के लाभार्थी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मध्य फुग्गड़ी, कुर्सी दौड़, चम्मच में नीबू रखकर दौड़ जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क में प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन