Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: कलेक्टर श्री मांझी को दी गई भावभीनी विदाई

तेन सिंह ठाकुर
नारायणपुर कलेक्टर श्री मांझी को दी गई भावभीनी विदाई
  नारायणपुर, 02 जनवरी 2025 // राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत नारायणपुर जिले के कलेक्टर श्री बिपिन मांझी को सचिव, लोक आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। समारोह के दौरान कलेक्टर श्री मांझी के कार्यकाल में जिले में हुए विकास कार्यों और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई। उनकी कार्यशैली और नीतिगत निर्णयों को जिले के विकास में मील का पत्थर बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले ने न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार किया बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के कई नए आयाम भी स्थापित किए। कलेक्टर श्री मांझी के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ। महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और रोजगार सृजन के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की गईं। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री मांझी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि कलेक्टर श्री मांझी के साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने उनके कुशल नेतृत्व और सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, श्री गौतम पाटिल, अभयजीत सिंह मांडवी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. रोजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रुवे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरड़वाड़ डीपीएम श्री राजीव बघेल सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। विज्ञापन एवम समाचार प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन