Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: जिले में फोर्टीफाइड राइस के प्रचार प्रसार हेतु चलाया जा रहा अभियान

तेन   सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जिले में फोर्टीफाइड राइस के प्रचार प्रसार हेतु चलाया जा रहा अभियान नारायणपुर, 12 जनवरी 2025 // बस्तर और कोंडागांव जिले के बाद इन दिनों नारायणपुर जिले में फोर्टिफाइड चावल अंतर्गत विश्व खाद्य कार्यक्रम और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के साथ फोर्टीफाइड राइस के प्रचार प्रसार हेतु एक अभियान बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। यह नाटक हल्बी बोली में प्रस्तुत किया जा रहा है। जगदलपुर की जानी-मानी सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था ष्रासपरब ग्रुपष् जगदलपुर द्वारा राकेश यादव आशुतोष प्रसाद के निर्देशन में कलाकारों द्वारा यह प्रस्तुति की जा रही है। रीना बघेल, सविता रामटेके, जया यादव, अन्नू बघेल, मनमोहन यादव, सागर बाघ आदि कलाकारों द्वारा यह प्रस्तुति दी जा रही है। कुछ समय से राशन और आंगनबाड़ी केन्द्रो द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। चावलों में फोर्टीफाइड चावल को मिक्स किया जाता है जिसे लोग प्लास्टिक का चावल समझ रहे थे जबकि यह चावल प्लास्टिक का चावल नहीं है वरन सामान्य चावल को चूरा कर उसमें विटामिन बी12, आयरन और फोलिक एसिड मिश्रित किया जाता है, जिसके बाद उसे चावल के आकर में तैयार किया जाता है जिसे फोर्टीफाइड राइस कहा जाता है इससे खून की कमी के साथ नस नाड़ियों को भी लाभ मिलता है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन