: मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न*
Ten Singh Thakur
Thu, Dec 19, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर

मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न*
*साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक हुए शामिल*
जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2024/ बस्तर के मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुर की 105 वीं जयंती लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय में मंगलवार को लाला जगदलपुरी ग्रंथालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री एस.हरीश व सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में मनाई गई। मुख्य रूप से यह कार्यक्रम लाला जी के साहित्यिक योगदान विषय पर समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती सफ़ीरा साहू ने की, साथ ही नगर निगम के पार्षद श्री योगेंद्र पांडे ,यशवर्धन राव, नरसिंह राव ,आलोक अवस्थी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी और दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल के अध्यक्ष श्री रामाराव वामनकर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लाला जी की हस्तलिखित रचनाओं की मूल प्रति श्री विनय श्रीवास्तव के द्वारा ग्रंथालय को सौंपी गई। लाला जी की रचनाओं को लिपिबद्ध कर चार पुस्तकों में संजोया गया है विनय कुमार श्रीवास्तव ने जिनका संपादन किया है इन पुस्तकों का विमोचन शहर के साहित्यिक संगठनों छत्तीसगढ़ साहित्य समिति ,साहित्य भारती और कादम्बरी संस्था व ग्रंथालय के छात्र-छात्राओं के मध्य किया गया।
जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में अवस्थित लाला जगदलपुर जिला ग्रंथालयों से अध्ययन कर कई युवाओं ने अपना भविष्य संवारा है और जिले का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में चयनित लाइब्रेरी के छात्र मुन्ना कश्यप और उदय कुमार का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल एवम डीएमसी अखिलेश मिश्र के हाथों किया गया गया। साथ ही साथ बस्तर के साहित्यकारों द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के अलावा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े साहित्यकार और साहित्य प्रेमी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से श्री योगेंद्र मोतीवाला ,सुषमा झा,पूर्णिमा सरोज ,मोहिनी ठाकुर ,नरेंद्र पाढ़ी, करमजीत कौर और विजय सिंह सहित ग्रन्थालय की छात्राएं उज्जैनी सेठी, पूजा ठाकुर साहित्यकारों का सम्मान व काव्य गोष्ठी लालाजी के जीवन का संस्मरण प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
942428747

942428747Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन