Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: समाधान शिविर ग्राम मैलावाड़ा, बालूद, टेटम, में ग्रामीणों के आवेदनों का हुआ समाधान...

Ten Singh Thakur

Tue, May 6, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट... समाधान शिविर ग्राम मैलावाड़ा, बालूद, टेटम, में ग्रामीणों के आवेदनों का हुआ समाधान... दंतेवाड़ा, 06 मई 2025। आज दिनांक 05 मई 2025 को जनपद पंचायत कुआकोंडा के ग्राम पंचायत मैलावाड़ा में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मैलावाड़ा, हितावर, गोपाल, हल्का रास, मुलेर एवं बड़े हड्मामुंडा के ग्रामीण जन शामिल हुये ! उक्त समाधान शिविर में 27 विभागों से कुल 1143 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 1142 मांग व 01 शिकायत थे, जिसमें 1064 तथा 01 शिकायत आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया एवं 78 मांग लंबित है जिसे जल्द ही निराकरण कर दिया जावेगा। सुशासन तिहार कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया तथा 06 माह तक के नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। मैलावाड़ा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों के द्वारा मांग एवं शिकायत सम्बन्धी 124 आवेदन विभिन्न विभागों में प्रस्तुत किया गया। इनमें पशुपालन 11, विद्युत विभाग 07, पीएचई 09, खाद्य विभाग 03, अंत्याव्यसायी 04, कृषि विभाग 34, पंचायत 47, क्रेडा 01, राजस्व 07, स्वास्थ्य 01 प्रस्तुत आवेदनों को जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। इसी प्रकार ग्राम बालूद में सुशासन शिविर में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक प्राप्त कुल 2600 मांग आधारित आवेदनों में से 2557 का निराकरण किया गया तथा कुल लंबित मांग 43 रहा।   इसके अलावा शिविर स्तर पर आधार कार्ड राशन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस तथा सेवा हेतु कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 61 का त्वरित निराकरण किया गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत टेटम में सुशासन तिहार 2025 में समाधान शिविर में 20 विभागों से कुल 953 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 942 मांग व 11 शिकायत थे, जिसमें 942 आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों का कृषक पंजीयन व 3 किसानों का पीएम किसान योजना में पंजीयन किया गया, पीएचई द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए कुल 17 जगहों पर नए बोर खनन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। क्रेडा विभाग द्वारा भी आवेदनों का निराकरण करते हुये गुड़ से में 3 हाई मास्क लाईट व टैटम में 1 हाई मास्क लाईट की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में समाधान पेटी में पेंशन के 15 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 7 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई, एवं 8 हितग्राहियों को जिन्हें पेंशन खाते में जा रही थी, लेकिन जानकारी नहीं थी उन्हें सूचित किया गया। इसके अलावा मनरेगा अंतर्गत 44 कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकित कर उनकी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई, आवास में प्राप्त 104 आवेदनों को वर्तमान में चल रहे आवास प्लस सर्वे 2.0 में शामिल कर सर्वे किया गया है, एवं पात्रता के आधार पर स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन