Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: नारायणपुर पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण का किया खुलासा, युवती की हत्या करके दफनाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्टर तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर   नारायणपुर पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण का किया खुलासा, युवती की हत्या करके दफनाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल   मामला थाना बेनूर क्षेत्र की, गुम इंसान रिपोर्ट से हत्या का मामला उजागर। गुमशुदा युवती की हत्या कर शव नाले में दफनाने का किया गया था प्रयास। आरोपी नरशु वड्डे व धनीराम वड्डे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल। वैज्ञानिक साक्ष्य, गवाहों के बयान व आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद। मामले में साइबर सेल का है अहम् योगदान। नारायणपुर पुलिस की त्वरित एवं सटीक जांच से गंभीर अपराध का पर्दाफाश। थाना बेनूर में ग्राम उड़ीदगांव की निवासी श्रीमती मस्सी बाई सलाम द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री दिनांक 12.02.2024 को गांव में हुए विवाह समारोह के बाद से घर नहीं लौटी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 08/2024 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।   जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि गुम युवती की हत्या उनके ही गांव के नरशु वड्डे ने की है। साइबर सेल के विशेष सहयोग से संदेही को सिद्दीपेट (तेलंगाना) से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया । रात्रि विवाह उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान शराब सेवन के बाद उसने गुम युवती को संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पहले पड़ोसी के पैरा में छिपाया और अगले दिन अपने साथी धनीराम वड्डे की मदद से नाले में गड्ढा खोदकर दफनाया। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन और निशानदेही पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, वैज्ञानिक अधिकारी एवं मेडिकल टीम की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया गया। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों नरशु वड्डे पिता दसमु वड्डे व धनीराम वड्डे पिता लखूराम वड्डे (दोनों निवासी उड़ीदगांव) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रघान सम्पादक तेन सिंह Thakur 6264047084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन