Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: नारायणपुर पुलिस की  बडी कार्यवाही  गौ-तस्करी में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  तेन सिंह रिपोर्ट नारायणपुर पुलिस की  बडी कार्यवाही  गौ-तस्करी में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 10 वर्षों से सक्रिय अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर कार्रवाई ।34 पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते ले जा रहे थे वध के लिये।  गौ तस्करों के पास नहीं थे कोई वैध दस्तावेज।आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही।नारायणपुर पुलिस ने दिनांक 21.07.2025 को 04 अवैध गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के मार्गदर्शन में थाना धौड़ाई की टीम ने कार्यवाही करते हुए विगत 10 सालों से सक्रिय अंर्तराज्यीय गौ तस्करी टीम के 04 सदस्यों को गौ-तस्करी करते हुए दिनांक 20.07.2025 को पकड़ कर पशु क्रुरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा-11(1)(घ) एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के अंतर्गत थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 06/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चारो आरोपी 34 नग पशु को ग्राम पंचायत करहीभदर जिला बालोद (बाजार) से खरीद कर गीदम बाजार के माध्यम से वध करके तेलंगाना राज्य में बेचने के लिये क्रुरता पूर्वक मारते, पीटते, दौड़ाते, हाकते हुये ला रहे थे जिन्हें रोककर पुछताछ करने पर उन्होनें बताया कि उनका दल विगत 8-10 सालों से गौ- तस्करी का कार्य कर रहा है तथा मवेशियों की खरीदी-बिकी, परिवहन एवं व्यापार करने का उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। चारों गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार हैं :-* (01) दशाराम उर्फ दशराम मुरामी पिता स्व. लच्छु मुरामी उम्र 48 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (02) दियारू राम मुरामी पिता स्व. पोदिया राम मुरामी उम्र 40 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (03) शंकर लेकाम उर्फ शंकर लेखमी पिता मारो राम लेकाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड निवासी गोटपाल थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा (04) रामधर बेके उर्फ रामधर वेक पिता लच्छु राम बेके उम्र 30 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार विसपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन