Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... : जन शिक्षण संस्थान दन्तेवाड़ा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया

आज दिनांक 15/07/2026 को जन शिक्षण संस्थान दन्तेवाड़ा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया जिसमें डायरेक्टर महोदया ने बताया कि हर वर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। विश्व युवा कौशल दिवस की शुरुआत 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, सम्मानजनक कार्य और उद्यमशीलता के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से लैस करना है।

15 जुलाई 2015 के दिन भारत में हमारे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा “स्किल इंडिया” मिशन की शुरुआत किया गया था। इसके तहत करोड़ों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक और तकनीकी रूप से प्रशिक्षण दे कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

रिसोर्स पर्सन श्रीमती प्रियंका स्वर्णकार ने बताया कि हर व्यक्ति के पास हुनर होता है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है। हमें जहां से भी सीखने को मिले, सीखना चाहिए। वर्तमान समय में हर व्यक्ति के पास हुनर होना चाहिए ताकि वे हर परिस्थिति का सामना कर सके।

रिसोर्स पर्सन आरती सेन ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण का महत्व के बारे में बताया।

संस्था के सी.एस. ठाकुर सर ने कौशल प्रशिक्षण में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया तथा कौशल प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार स्थापित करने व आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया तथा दन्तेवाड़ा में कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है जैसे जन शिक्षण संस्थान, लाइवलीहुड कॉलेज, आरसेटी जैसे संस्थान कार्य कर रहे हैं।

रचना ठाकुर

ब्यूरो चीफ दंतेवाड़ा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन