Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: साप्ताहिक समीक्षा बैठक संकुल समलूर...

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... साप्ताहिक समीक्षा बैठक संकुल समलूर... 13 सितंबर 2025 गीदम - गीदम विकास खंड के समलूर एवं सियानार संकूल का आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक संकुल केंद्र समलूर में आयोजित की गई थी , उक्त बैठक में शासकीय हाई स्कूल समलूर के नव पदस्थ प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य श्री रायसिंह कावड़े को संकुल के शिक्षकों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर संकूल समलूर एवं संकूल सियानार के सभी प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक उपस्थित थे। इस अवसर पर नव पदस्थ प्राचार्य ने सभी प्रधान पाठकों से शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने, कमजोर बच्चों को अधिक समय देना शासकीय निर्देशों का समय पर क्रियान्वयन करना एवं समय पर सभी शिक्षकों को उपस्थित हो कर शाला संचालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें संकूल में टीम वर्क के साथ शासकीय कार्य को संपादन करना है, सभी शिक्षक अपने अपने कर्तव्य को भली-भांति समझें और एक कुशल शिक्षक के रूप में कार्य करें। उक्त बैठक में सभी शिक्षकों ने नव पदस्थ प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य श्री रायसिंह कांवड़े का आभार व्यक्त किया। और बैठक का समापन किया गया। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन