Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु। : वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग में लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास सिरहासार के ऐतिहासिक मुरिया दरबार और लालबाग की आमसभा में होंगी शामिलवन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग में लिया तैयारियों का जायजा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आगामी 23 अक्टूबर को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के एकदिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर आ रही हैं। अपने इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान राष्ट्रपति सिरहासार भवन में आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी तथा इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी।राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वीआईपी दीर्घा, सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े तमाम बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इस मौके पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टाइलो मंडावी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन