Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

✍️✍️मनोज चंद्रा ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा : जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल के संबंध में दी गई जानकारी

    जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
     प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं प्रविष्टि, सीएमएमएस पोर्टल और मोबाइल एप के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनगणना कार्य के प्रभावी संचालन, प्रशासनिक तैयारियों, मानव संसाधन की उपलब्धता तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों पर चर्चा की गई। मैदानी स्तर पर समन्वय बनाए रखने, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने और संभावित समस्याओं के समाधान से जुड़े पहलुओं को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया।
     कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जनगणना संबंधी कार्यों को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने कहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन