युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : बस्तर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सौम्या पांडे को सावित्री देवी पुरस्कार से सम्मान
Ten Singh Thakur
Mon, Oct 26, 2026
बस्तर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सौम्या पांडे को सावित्री देवी पुरस्कार से सम्मान।जगदलपुर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ की ओर से बस्तर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सौम्या पांडे को उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सावित्री देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उन्हें 25 अक्टूबर 2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित महर्षि वाल्मीकि अलंकरण समारोह, गोंडवाना भवन धमतरी में प्रदान किया गया।श्रीमती पांडे ने अपने कार्य से न केवल अपने परिवार का, बल्कि अपनी संस्था और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। उनके इस सम्मान पर समस्त विद्यालय परिवार और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर प्रयास करती रहेंगी और अपने विद्यालय का नाम उच्च शिखर तक ले जाएंगी।
युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन