Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

.नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

40 गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल में भैसगांव को 3-0 से हराकर बोरगांव ने जीता खिताब

नारायणपुर। भगवान बिरसा मुंडा के विचारों जल, जंगल और जमीन की रक्षा, नशे से दूर रहने तथा समाज में एकता बनाए रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम खैराभाट में वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले के 40 गांवों की फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बोरगांव और भैसगांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बोरगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, भैसगांव की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

मुख्य अतिथि राकेश कवड़ो ने किया फाइनल मैच का शुभारंभ

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य नारायणपुर श्री राकेश कवड़ो ने भगवान बिरसा मुंडा एवं शहीद वीर गुंडाधुर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश कवड़ो ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास हेतु खेलकूद भी बेहद जरूरी है। खेल हमें हार से सीखने और जीत में विनम्र रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में खेल भावना अपनाने तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की अपील की।

गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पंच जयसिंह दुग्गा, श्रीमती सुंदरबती मातलाम एवं श्रीमती ललिता दुग्गा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के गायता श्री जैनुराम कुमेटी ने की। इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामधर मातलाम, लच्छुराम उसेंडी, श्रीमती सोनाय दुग्गा, उमेश दुग्गा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में ग्राम खैराभाट फुटबॉल समिति के सदस्य रजनूराम मंडावी, सामनाथ कुमेटी, सुखचंद कुमेटी, सुक्कू कुमेटी, जैतराम दुग्गा, कृष्णा कुमेटी एवं राकेश कुमेटी सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।

इस ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

9424287527

Cgfastnews24mpcg

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन