Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को 183 मोबाइल डाटा वितरित किये गये

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कांकेर पुलिस का बड़ा कदम ।

पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को 183 मोबाइल डाटा टर्मीमिनल डिवाइस वितरित किए गए।

नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप डिजिटल, वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं समयबद्ध विवेचना को मिलेगा नया आयाम।

घटनास्थल से ही डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान, फोटो, वीडियो एवं अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे विवेचक।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागो में ASP श्री आकाश श्रीश्रीमाल, ASP श्री योगेश कुमार साहू,ASP श्री आशीष बंछोर,ASP श्री राकेश कुमार कुर्रे व अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों व विवेचकों को कुल 183 मोबाइल डाटा टर्मिनल -MDT डिवाइस वितरित किए गए।

इन उपकरणों के माध्यम से विवेचना प्रक्रिया को डिजिटल, वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।मोबाइल डाटा टर्मिनल उपलब्ध होने से अब विवेचक घटनास्थल पर पहुंचते ही आवश्यक डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर सकेंगे।घटनास्थल के फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान, जब्ती संबंधी दस्तावेज, केस डायरी से संबंधित आवश्यक जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख तत्काल ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।

इससे विवेचना में अनावश्यक विलंब कम होगा, साक्ष्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरणों की वास्तविक समय (रियल-टाइम) मॉनिटरिंग भी प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

साथ ही ई-साक्ष्य विषय पर समस्त पुलिस अनुविभाग में विस्तृत प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण, विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की वैधानिक जब्ती, साइबर अपराधों की विवेचना, डिजिटल साक्ष्यों की प्रमाणिकता बनाए रखने की प्रक्रिया तथा न्यायालय में उनकी स्वीकार्यता से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विवेचकों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

मोबाइल डाटा टर्मिनल के उपयोग से विवेचना प्रक्रिया पूरी तरह तकनीक आधारित होगी। इससे साक्ष्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा अभियोजन पक्ष को न्यायालय में मजबूत आधार प्राप्त होगा। साथ ही प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं आम नागरिकों को बेहतर, तेज और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा—"नवीन कानूनों के अनुरूप तकनीक आधारित, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना ही आधुनिक पुलिसिंग की पहचान है। प्रत्येक विवेचक आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करे, जिससे पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिल सके तथा अपराधियों के विरुद्ध मजबूत अभियोजन प्रस्तुत किया जा सके।"

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन