Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

30 पंचायत सचिवों पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली का शिकंजा कसा। : जिला प्रशासन की कार्रवाही से पंचायत विभाग में मचा हड़कंप।

नारायणपुर30 पंचायत सचिवों पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली का शिकंजा कसा। 45 दिन में राशि जमा करने के लिए निर्देश सरकार राशि के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई ।RRCजारी करने के आदेश जिला प्रशासन ने शासकीय राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमिताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 30 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यकाल अधिकारी द्वारा 21 जुलाई 2026 को जारी आदेश में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )नारायणपुर और ओरछा को संबंधित सचिवों के विरुद्ध राजस्व वसूली प्रमाण पत्र RRC दर्ज करने के निर्देश दिए हैं आदेश के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के लिए राशि आहरित करने के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं करने पर जांच में वित्तीय अनियमिताओं और शासकीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित सचिवों से लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली की जाएगी प्रशासन का स्पष्ट कहना है की राशि निकालने के बाद कार्य अधूरा छोड़ने शासकीय परिसंपत्तियों के नुकसान पहुंचाने के बराबर तथा गबन की श्रेणी में आता है छत्तीसगढ़ सिविल सेवा प्रावधान1965 तथा पंचायती राज अधिनियम 1993 के प्रावधान का खुला उल्लंघन पाया गया।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी संबंधित सचिवों के विरुद्ध तत्काल RRC जारी करने, राशि वसूलकर संबंधित ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराई जाए साथ ही वसूली की मासिक प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायत कार्यालय को भेजना अनिवार्य है

जारी सूची में सबसे अधिक वसूली रमेश विश्वकर्मा से 40 लाख 82 हजार कार्तिक नदी से 40 लाख 43हजार विनोद गावड़े से 31 लाख 22 हजार विमल द्विवेदी से 25 लाखब86 हजार जितेंद्र कमेटी से दो अलग-अलग मामलों में 27 लाख 34हजार की राशि का वसूली की जानी है गुड्डी कश्यप, सुरेश साहू संतु राम सॉरी ,मंगनी ध्रुव विभूति राय सहित 30 पंचायत सचिव से राशि वसूली की जानी है ।

जिला प्रशासन की कार्रवाही से पंचायत विभाग में मचा हड़कंप। माना जा रहा है शासकीय योजनाओं में वित्तीय अनियमितता करने वाले जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन