नगर की साफ-सफाई में नागरिकों की भूमिका अहम : सेवा संकल्प के तहत नगर के सफाई में जुटे पार्षद
Ten Singh Thakur
Mon, Sep 28, 2026
सेवा संकल्प के तहत नगर के सफाई में जुटे पार्षद।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सेवा और समर्पण के तहत सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा हैं। विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और 2047 तक विकसित भारत के संकल्पना को साकार करना है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर ,रक्तदान ,स्वच्छता अभियान नुक्कड़ नाटक और स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है नागरिकों से अपील की गई है की समाज की सेवा के तहत कम से कम 25 मिनट का सेवा करने का लोगों आह्वान किया गया है।सेवासंकल्प अभियान 17 सितम्बर से पूरे देश में प्रारंभ किया गया जो 17 अक्टुबर तक चलेगा।आज सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता अभियान में वार्ड क्रमांक 06 ओर 07 के पार्षद संजय नंदी और कमलापति मिश्रा नाली सफाई के कार्य में जुटे रहे साथ लोगों से आह्वान किया की प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने आस -पास की साफ सफाई करें जिससे शहर तो साफ सुथरा रहेगा बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी उत्तम होगा। बहुत सी बीमारियां नालियों के गंदे रहने की कारण होती है इस लिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन