Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

Cg fast news : सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की मदद को आगे आए राहगीर

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। नेशनल हाईवे पर सुकली मोड़ से जिला जेल की ओर जाने वाले मार्ग पर आधी रात के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क पर पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गौरव तिवारी, उदय पांडे, आर्यन सिंह, गोकर्ण शुक्ला और प्रेम शुक्ल की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी रोकी और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बीच सड़क से उठाकर किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, ताकि उसके साथ कोई दूसरी दुर्घटना न हो। इसके बाद एंबुलेंस के पहुंचने पर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इन युवकों की तत्परता और मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि संकट के समय किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए आगे आना किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन