Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर जिले में मेडिकल छात्रों को सिखाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ

मेडिकल छात्रों को सिखाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ

आज दिनांक 02.07.2026 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक व श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात बल कांकेर के द्वारा जिले में संचालित शासकीय मेडिकल कॉलेज नन्दनमारा,कांकेर में मेडिकल छात्रों को यातायात जागरूकता सम्बंधी क्लास लिया गया बच्चों को रोड़ पर चलने के तरीके, सड़के कैसी बातें करती है साइन बोर्ड के माध्यम से, सिग्नल लाइट्स के बारे, हेलमेट उपयोग करने, सीट बेल्ट उपयोग करने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियम का पालन नहीं करने से कैसे सड़क दुर्घटना होती है प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर छात्रों को समझाया गया . साथ ही सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्ति को समय अस्पताल पहुंचने पर राहवीर योजना के अंतर्गत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 25000/- की राशि दिया जाना है बताया गया. इससे यह होगा की अब जब कोई दुर्घटना होंगी तो एम्बुलेंस व पुलिस का इंतजार किये बिना घायल को अस्पताल पहुंचकर जान बचायी जा सकती है. साथ ही महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप व साइबर क्राइम के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी गयी, इस दौरान कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. टीकम ध्रुव, व लगभग 200 मेडिकल छात्र/ छात्राएं लाभान्वित हुए।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन