स्वतंत्रता सेनानी लोटन सिंह परिहार की मूर्ति का हुआ अनावरण। : राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयादशमी समारोह मनाया गया,राजपूत एकता रैली निकाली गई
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 25, 2026
राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयादशमी समारोह राजपूत एकता रैली और स्वतंत्रता सेनानी लोटन सिंह परिहार की मूर्ति का हुआ अनावरण।
राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य विजयदशमी समारोह तथा राजपूत एकता रैली निकल गई, रैली में महिलाओं, युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूटी, बाइक तथा कार निकाली रैली गई। रैली की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष सदन ,राजपूत समाज के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के निवास से प्रारंभ हुई। इससे पहले समस्त क्षत्रिय भाई बहनों को साफा पहना कर तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात राजनांदगांव शहर के लखौली नाका होते हुए गंज चौक, आजाद चौक ,मानव मंदिर चौक गुरुद्वारा चौक भदौरिया चौक ,राज इंपिरियल चौक से होते हुए महाराणा प्रताप भवन पहुंचकर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम तथा महाराणा प्रताप के छाया चित्र की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन तथा स्वतंत्रता सेनानी लोटनसिंह जी परिहार की मूर्ति का अनावरण किया गया। साथ ही पुस्तक का विमोचन किया गया
कार्यक्रम में सभा को बांधे रखने में वीर रस के कवि राम भदावर की ओज पूर्ण कविता लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष पंचायत कवर्धा, अध्यक्ष राजपूत महासभा विष्णु बहादुर सिंह , सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जे.के. सिंह विकास सिंह, जय नारायण सिंह, साधना सिंह चौहान गजेंद्र सिंह, रतन सिंह, रमेश सिंह , केदारसिंह,राम सिंह राजपूत, अलेश सिंह चंदेल, पुरुषोत्तम सिंह, ज्योति सिंह रंजना ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ तेन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय भाई बहने उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन