: बिहान’ से बदली तस्वीर मंत्री चंद्रशेखर ने सुनीं लखपति दीदीयों की सफलता कहानियाँ
Ten Singh Thakur
Sat, Jul 26, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने किया समूह के दीदीयों से मुलाकात
नारायणपुर, 25 जुलाई 2025 // भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं संचार डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर जिले में विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने समीक्षा बैठक से कलेक्ट्रेट हॉल में स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मंत्री चंद्रशेखर ने सबसे पहले बेलमेटल से निर्मित आकर्षक वस्तुओं को देखा और समूह की दीदीयों से चर्चा करते हुए शासन से मिली सहायता की जानकारी ली। दीदीयों ने बताया कि उन्हें बैंक लोन के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने उनकी मासिक आय के बारे में पूछा, तो समूह ने 15,000 से 20,000 रुपये मासिक आमदनी होने की जानकारी दी।
इसके बाद मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने गढ़कलेवा केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ परंपरागत मिलेट्स से बने विविध उत्पाद प्रदर्शित थे। उन्होंने इन उत्पादों की सराहना करते हुए दीदीयों से पूछा कि शासन से और कितनी सहायता की आवश्यकता है। इसके उपरांत मसाला, सरसों तेल, फिनाइल एवं फुलझाड़ू जैसे स्थानीय उत्पादों को भी उन्होंने देखा और इनकी गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने समूह की दीदीयों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह आत्मनिर्भर बनती रहें।
उन्होंने 'लखपति दीदी' योजना से जुड़ी सफल महिलाओं से मुलाकात की और उनकी व्यक्तिगत कहानियां सुनीं। दीदीयों ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है। इन सफल दीदीयों को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हर स्व-सहायता समूह को ऐसे ही समर्थ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास होना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, सहायक संचालक उद्यानिकी तोषण चंद्राकर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन व सामाचार के लिऐ सम्पर्क करें
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन