Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : परतापुर पुलिस ने जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक।

परतापुर पुलिस ने जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक।

कांकेर पुलिस का जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का दिया संदेश।

ग्राम परतापुर में पुलिस-जनता समन्वय को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित

अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए ग्रामीणों ने परतापुर पुलिस को दिया धन्यवाद।

पुलिस जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत परतापुर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन पर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान राकेश कुमार कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर एवं श्री अभिषेक मोहबिया थाना प्रभारी परतापुर उपस्थित रहे।

🟦कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आत्महत्या जैसे कदम न उठाने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से सतर्क रहने, अनजान लिंक को क्लिक न करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा गांजा, शराब एवं नशीली दवाइयों से समाज की युवा पीढ़ी को दूर रखने के संबंध में जागरूक किया गया।

🟦ग्रामीणों द्वारा परतापुर क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध परतापुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

🟦कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षु SI अमीना, प्रधान आरक्षक उत्तम कुमार मंडल, आरक्षक महाबीर सिंह मार्को, संगीत भास्कर, ग्राम परतापुर महिला समूह, गायता एवं ग्रामीणजन सहित करीब 100 लोगों की उपस्थिति रही।

📢कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791 55125 संचालित किया जा रहा है। दी गई हर सूचना एवं सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन