अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पखांजूर पुलिस का हरित संकल्प, थाना व चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Ten Singh Thakur
Thu, Jul 9, 2026
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पखांजूर पुलिस का हरित संकल्प, थाना व चौकी परिसर में हुआ वृक्षारोपण।
पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पखांजूर एवं पुलिस चौकी कच्चे में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना पखांजूर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री रवि कुमार कुजूर, थाना प्रभारी श्री तेज कुमार वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण शाहा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री शंकर सरकार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा सरदार, पार्षदगण एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी क्रम में पुलिस चौकी कच्चे में प्रभारी टी आर कोशिमा,ग्राम सरपंच श्रीमती कांति हिड़को, पंच श्रीमती मीना चालकी, श्री सतीश भुआर्य, ग्राम प्रमुख श्री राम बाबू जायसवाल, जनप्रतिनिधि श्री ज्वाला जैन एवं चौकी स्टाफ की उपस्थिति में आम, जामुन, कटहल, आंवला एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ-सट्टा, साइबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना/चौकी अथवा कांकेर पुलिस हेल्पलाइन – 94791 55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन