Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

: विष्णु सरकार की वर्षगांठ पर महतारियों को किया गया सम्मानित

  1. Öविष्णु सरकार की वर्षगांठ पर महतारियों को किया गया सम्मानित
  नारायणपुर, 12 दिसंबर 2024 // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नारायणपुर जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मानित करते हुए यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़, रस्सी खींच और मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे उनमें उत्साह और आपसी सहयोग की भावना मजबूत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना मातृ-स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समुदाय और विभागीय कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन