सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर: निको प्रबंधन और सभी परिवहन संघों की संयुक्त बैठक शीघ्र बुलाने की मांग
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 22, 2026
नारायणपुर: निको प्रबंधन और सभी परिवहन संघों की संयुक्त बैठक शीघ्र बुलाने की मांग
ग्रामीण परिवहन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वर्तमान परिवहन दरों में संशोधन की उठाई मांग
नारायणपुर। ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर ने आमदई खदान (छोटेडोंगर) में माल परिवहन की दरों में संशोधन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने निको प्रबंधन और जिले के सभी परिवहन संघों की संयुक्त बैठक अतिशीघ्र आयोजित करने की मांग की है, ताकि मौजूदा बाजार परिस्थितियों के अनुरूप परिवहन दरों का पुनर्निर्धारण किया जा सके।
संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार दुग्गा ने बताया कि आमदई खदान में ट्रक मालिक लंबे समय से एक ही पुरानी दर पर परिवहन कार्य कर रहे हैं। वहीं, डीजल के साथ टायर, बीमा, टोल टैक्स, स्पेयर पार्ट्स और वाहनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद परिवहन दरों में अपेक्षित संशोधन नहीं होने से स्थानीय ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बढ़ती लागत से परिवहन व्यवसाय पर दबाव
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान बाजार दरों और बढ़ती परिचालन लागत के बीच पुरानी परिवहन दरों पर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। इससे स्थानीय वाहन मालिकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। संघ का कहना है कि यदि समय रहते परिवहन दरों का उचित निर्धारण नहीं किया गया, तो इसका प्रतिकूल असर स्थानीय परिवहन व्यवसाय और इससे जुड़े लोगों की आजीविका पर पड़ सकता है।
संयुक्त बैठक बुलाने की मांग
ग्रामीण परिवहन संघ ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि निको प्रबंधन और जिले में कार्यरत सभी परिवहन संघों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जल्द बुलाई जाए। बैठक में वर्तमान महंगाई, बाजार दरों और परिवहन संचालन में आने वाले वास्तविक खर्चों का आकलन कर उचित परिवहन दर निर्धारित की जाए।
संघ को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस मामले में सकारात्मक पहल करेगा, जिससे स्थानीय ट्रक मालिकों के हितों की रक्षा हो सके और परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
मनोज कुमार दुग्गा
अध्यक्ष, ग्रामीण परिवहन संघ, जिला नारायणपुर
सह संपादक: अर्जुन देवांगन
संपर्क: 9424287527
CGFastNews24Mpcg
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन