Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर की अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, कवर्धा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

नारायणपुर की अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, कवर्धा को हराकर फाइनल में बनाई जगह

बस्तर संभाग की पहली टीम बनी जो वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप में पहुंची

नारायणपुर। नारायणपुर की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को धमतरी में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कवर्धा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने एलीट ग्रुप में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली।

टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए नारायणपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। तन्मय वर्धा ने चार विकेट लिए, जबकि हर्ष सरकार और यस यदु ने दो-दो तथा नमन सिंह ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया। नारायणपुर के गेंदबाजों ने कवर्धा की पूरी टीम को 28.2 ओवर में 90 रन पर समेट दिया।

91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणपुर की टीम को कुछ संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद आदित्य श्रीवास्तव और चैतन्य ने अहम भूमिका निभाई और टीम ने लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना ली।

टूर्नामेंट के निर्धारित प्रारूप के अनुसार फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को एलीट ग्रुप में खेलने का अवसर मिलेगा। यहां नारायणपुर की टीम रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग जैसी टीमों के साथ मुकाबला करेगी। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम का चयन होगा।

इस उपलब्धि के साथ नारायणपुर बस्तर संभाग के क्रिकेट इतिहास में वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले सात-आठ वर्षों में जिले में क्रिकेट के स्तर में हुए सुधार को इस सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है।

टीम के मुख्य कोच करनदीप सग्गू और सहायक कोच गौरीशंकर पटेल ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सामूहिक प्रयास को दिया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को पिछले कई महीनों से लगातार अभ्यास कराया जा रहा था।

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टीम के खिलाड़ियों एवं कोचों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। अब जिले की अंडर-16, अंडर-14 और सीनियर टीमों के सामने भी प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाने की चुनौती है।

सह संपादक: अर्जुन देवांगन

संपर्क: 9424287527

CGFastNews24MPGC

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन