Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि ऑडिटोरियम में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों एवं अन्य आयोजनों का संचालन किया जाता है। ऐसे में यहां आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भवन की बेहतर स्थिति और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुधार कार्य भी समय पर पूरे किए जाएं। कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए, ताकि ऑडिटोरियम भवन का उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन