✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : जांजगीर में जगद्गुरु कृपालु जी महाराज का प्राकट्य उत्सव एवं शरद पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 25, 2026
कीर्तन-भजन और महाआरती से भक्तिमय हुआ वातावरण
जांजगीर। जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के प्राकट्य उत्सव एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर जांजगीर में कीर्तन-भजन एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण में सहभागिता की। महाआरती में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर कृपालु जी महाराज की शिष्या परम पूजनीय रासेश्वरी देवी जी ने जांजगीर के सभी सदस्य भक्तों को जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के प्राकट्य उत्सव एवं शरद पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर की आध्यात्मिक महत्ता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना की।
आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कीर्तन-भजन एवं महाआरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन