Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : शाला प्रबंधन समिति का सम्मान, "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण का आयोजन किया गया।

शाला प्रबंधन समिति का सम्मान, "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण का आयोजन किया गया।*

शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा नारायणपुर में शाला प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारियों के सम्मान कार्यक्रम के साथ "एक पेड़ माॅं के नाम" पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें 50% महिला अभिभावकों की सहभागिता रही।

स्थानीय प्रतिनिधि, शिक्षाविद् , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं समस्त विद्यार्थियों के अभिभावक आमंत्रित थे। पालकों में अध्यक्ष बनी श्रीमती हेमलता साहू का सम्मान शिक्षिका विजयलक्ष्मी गुर्जर ने किया। शाला प्रबंधन समिति का उद्देश्य प्रधान अध्यापक ब्रजेश्वरी रावटे ने अवगत कराया कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर संचालन और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी के लिए यह समिति का गठन किया गया है। बच्चों की शिक्षा और संसाधनों की सही देखभाल करना होता है। हमारा उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखरना है।

शिक्षाविद् श्रीमती एन के आजाद सेवानिवृत्त प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मूल आधार है। अभिभावकों से अपील है प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें। सभी बच्चों को स्कूल आने की प्रेरणा दी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सरस्वती उसेंडी ने सभी को बधाई देते अभिभावकों को स्कूल आने विद्यालय परिवार से जुड़ने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उपाय बताया। संकुल समन्वयक चन्द्र शेखर पाठक ने "एक पेड़ माॅं के नाम" अभियान के बारे में जानकारी देकर कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और अपनी मां के प्रति प्रेम और सम्मान करना है। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेतमणी नंदी, संगीता ठाकुर, लखेश्वरी यादव, अमरबती यादव, हेमन्त साहू, मोमिन ध्रुव विद्यालय के समस्त अभिभावक उपस्थित थे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन