Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : प्रोजेक्ट संवाद" के तहत तनाव से समाधान की ओर : कांकेर पुलिस ने शुरू किया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

"प्रोजेक्ट संवाद" के तहत तनाव से समाधान की ओर : कांकेर पुलिस ने शुरू किया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ।

पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता :अवसाद रोकथाम एवं तनाव प्रबंधन पर कांकेर पुलिस की संवेदनशील पहल, विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन ।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन कांकेर में "प्रोजेक्ट संवाद" के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से "तनाव प्रबंधन एवं अवसाद रोकथाम" विषय पर विशेष जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी (IUCAW) सुश्री प्रतिभा लहरे, डीएसपी (मुख्यालय) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, डीएसपी श्रीमती कविता धुर्वे, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा सहित जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिजन सहित 150 की संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय कांकेर से आए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम में श्री आशीष जैन (साइकेट्रिक नर्स), श्री उमाशंकर सोनकर (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) एवं सुश्री गार्गी वर्मा (साइकेट्रिक सोशल वर्कर) ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को मानसिक तनाव, अवसाद, भावनात्मक चुनौतियों तथा आत्महत्या की रोकथाम संबंधी विषयों पर वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया ।

कार्यशाला में मनोरोग विशेषज्ञों की टीम ने पुलिस सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों, लगातार कार्य के दबाव, मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, भावनात्मक असंतुलन एवं आत्महत्या के जोखिम जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना, समय रहते लक्षणों की पहचान करना तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। इससे मानसिक समस्याओं का प्रभावी ढंग से उपचार संभव है और गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।

विशेषज्ञों द्वारा तनाव कम करने के व्यावहारिक उपाय, सकारात्मक सोच विकसित करने, योग एवं ध्यान की भूमिका, पर्याप्त विश्राम, पारिवारिक एवं सामाजिक सहयोग, सहकर्मियों के साथ बेहतर संवाद तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को भी दूर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनावमुक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण विकसित करना, आत्महत्या जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम करना तथा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त एवं स्वस्थ बनाए रखना है।

कांकेर पुलिस भविष्य में भी "प्रोजेक्ट संवाद" के माध्यम से पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करती रहेगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन