Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कोसा बीज केंद्र मोदकपाल में 5,700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूहों का वितरण, हितग्राहियों को ₹79,800 की सब्सिडी

कोसा बीज केंद्र मोदकपाल में 5,700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूहों का वितरण, हितग्राहियों को ₹79,800 की सब्सिडी

बीजापुर 06 जुलाई 2026- रेशम विभाग द्वारा संचालित कोसा बीज केंद्र, मोदकपाल में पालित प्रजाति के तसर स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना के तहत हितग्राहियों को 5,700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूहों का वितरण किया गया। वितरण की कुल लागत ₹91,200 रही, जिसमें राज्य शासन द्वारा ₹79,800 की सब्सिडी प्रदान की गई। इसके परिणामस्वरूप हितग्राहियों से मात्र ₹11,400 का अंशदान लिया गया।

योजना का उद्देश्य तसर पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के हितग्राहियों की आय में वृद्धि करना है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गुणवत्तायुक्त स्वस्थ डिम्ब समूहों से बेहतर उत्पादन की संभावना है, जिससे हितग्राही वैज्ञानिक पद्धति से तसर पालन कर अधिक आर्थिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।

रेशम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, वितरित स्वस्थ डिम्ब समूहों के पालन से लगभग दो लाख कोसों का उत्पादन होने की संभावना है। इससे हितग्राहियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा जिले में तसर उत्पादन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य शासन की अनुदान आधारित योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को कम लागत पर गुणवत्तायुक्त तसर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे तसर पालन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। रेशम विभाग ने बताया कि भविष्य में भी हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा आवश्यक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि तसर उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि को और अधिक गति मिल सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन