Wed 03 Jun 2026

ब्रेकिंग

माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जब पहियों ने दी नई उड़ान: सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

: हर घर तिरंगा, घर घर तिंरगा के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट हर घर तिरंगा, घर घर तिंरगा के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन
[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250814_072943.mp4"][/video] नगरपालिका अध्यक्ष ने दिलाई तिरंगा की शपथ प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 7ः30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित किया गया। इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया एवं सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागी परेड ग्राउंड मैदान से पुराना बस स्टैण्ड होते हुए जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका परिषद् कार्यालय, घड़ी चौक होते हुए पुनः परेड ग्राउंड में पहुंचे। स्वतंत्रता दौड़ के आयोजन में भाग लेने हेतु जिले के गणमान्य नागरिकों, आम जनता, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बन्धुओं, खेल संघों के पदाधिकारीगण, जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होने आयोजन में सहभागिता प्रदान कर स्वतंत्रता दौड़ को सफल बनाने में सहयोग दिया। सद्भावना दौड़ के पूर्व खेल मैदान में कलेक्टर ममगाईं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् उपस्थित प्रतिभागियों को तिरंगा शपथ दिलाई गई। इस स्वतंत्रता दौड़ में लगभग 01 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया,  क्रिड़ा परिसर, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक बालक एवं बालिका अबुझमाड़िया छात्रावास, कन्या शिक्षा परिसर गरांजी, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय महावीर चौक, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास सिंगोड़ीतराई, प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास बंगलापारा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सिंगोड़ीतराई, पोस्ट मैट्रिक बालक एवं बालिका छात्रावास, जिले के आला अधिकारी, जन प्रतिनिधि , पार्षद गण कर्मचारी, गणमान्य नागरिग और अन्य संस्थानों से छात्र छात्राएं शामिल थे प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6242046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन