Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किया गया अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम कोकराझौर और मोहंदी में सिविक एक्शन कार्यक्रम 

तेन सिंह ठाकुर 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा किया गया अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम कोकराझौर और मोहंदी में सिविक एक्शन कार्यक्रम नारायणपुर, 25 मार्च 2025//अति नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है। इसी कम में दिनांक 24-03-2025 को श्री अमित भाटी, सेनानी, 53वीं बटालियन आई०टी०बी०पी० के निर्देशन में सी०ओ०बी० कोकराझीर, मोहंदी और आस-पास के ग्रामवासियों को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कैम्प का आयोजन कर सामान वितरण किया गया जिसमे साईकिल, सिलाई मशीन व दैनिक इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, कपड़े, खेती करने के औजार व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों कि जांच करे निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।   कार्यक्रम के अंत में श्री जय किशोर सहायक सेनानी, 53वीं बटालियन, आई०टी०बी०पी० ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए बताया कि आई०टी०वी०पी० आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु यहाँ पर तैनात है। हमें अपना मित्र समझें, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताएं। हमारे जवान सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है। सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं व रोजगार के अवसरों के बारे में भी ग्रामवासियों को जागृत किया। इस दौरान जवानो द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की गई।   इस मौके पर श्री जय किशोर, सहायक सेनानी एवं 53वीं बटालियन, आई०टी०बी०पी० के अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ छत्तीसगढ पुलिस के पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन