Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला बस्तर पुलिसविभाग के 3 समर्पित पुलिसअधिकारी अपनी दीर्घकालीन व उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात सम्मानपूर्वक सेवानिवृत् हुए

जिला बस्तर पुलिस विभाग के तीन समर्पित पुलिस अधिकारी अपनी दीर्घकालीन व उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए*

बस्तर पुलिस बल में लंबे समय तक अपनी निष्ठावान, अनुशासित और सराहनीय सेवा प्रदान करने के उपरांत आज दिनांक 30 जून 2026 को तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति के इस गरिमामय अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अर्जुन कुर्रे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित धोत्रे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुसंता लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराम चेरमाको को, रक्षित निरीक्षक श्री अभिजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस विभाग के अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक तथा एक सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं, जिनका

व्यक्तिगत एवं सेवा विवरण निम्नानुसार है:

1. श्री सुखराम पंथ (सेवानिवृत्त निरीक्षक)

पिता का नाम: श्री नानीराम पंथ

जन्म तिथि: 29.06.1964

प्रथम नियुक्ति दिनांक: 15.07.1987 (आरक्षक के पद पर, जिला पुलिस बल)

पदोन्नति विवरण: प्रधान आरक्षक (1994), सहायक उप निरीक्षक (2006), उप निरीक्षक (2013) तथा निरीक्षक (26.01.2022)

कुल सेवा अवधि: 38 वर्ष, 11 माह, 15 दिन

पुरस्कार/इनाम: नगद पुरस्कार - 25, प्रशंसा पत्र - 67

मुख्य स्थापनाएं: जिला बस्तर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं संबंद्ध एन.आई.ए. (NIA) रायपुर।

2. श्री मुन्ना राम भारद्वाज (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक)

पिता का नाम: श्री अधनू राम भारद्वाज

जन्म तिथि: 08.06.1964

प्रथम नियुक्ति दिनांक: 04.09.1990 (आरक्षक के पद पर)

पदोन्नति विवरण: प्रधान आरक्षक (1996), सहायक उप निरीक्षक (2006) तथा उप निरीक्षक (25.10.2014)

कुल सेवा अवधि: 35 वर्ष, 09 माह, 26 दिन

पुरस्कार/इनाम: नगद पुरस्कार - 120, प्रशंसा पत्र - 56

मुख्य स्थापनाएं: जिला बस्तर, दंतेवाड़ा, जिविशा जगदलपुर एवं पुमनि कार्यालय बस्तर रेंज।

3. श्री परसादी सिंह राज (सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक)

पिता का नाम: स्व. श्री फूलचन्द सिंह राज

जन्म तिथि: 01.07.1964

प्रथम नियुक्ति दिनांक: 20.07.1987 (आरक्षक के पद पर)

पदोन्नति विवरण: प्रधान आरक्षक (2012) तथा सहायक उप निरीक्षक (16.12.2021)

कुल सेवा अवधि: 38 वर्ष, 11 माह, 10 दिन

पुरस्कार/इनाम: नगद पुरस्कार - 30, प्रशंसा पत्र - 85

मुख्य स्थापनाएं: जिला बस्तर र.के., थाना नगरनार, जगदलपुर एवं केशकाल।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, कड़े परिश्रम और बेदाग सेवा रिकॉर्ड की सराहना की और कहा कि समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में इनके द्वारा दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संपूर्ण बस्तर पुलिस परिवार उनके सुखद, समृद्ध और सुदीर्घ सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना करता है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन