Mon 26 Oct 2026

ब्रेकिंग

रावघाट खदान में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नारायणपुर: वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोरगांव की टीम बनी विजेता

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर-एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

नारायणपुर महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्यनिष्ठा की शपथ, ई-प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की  सेमेस्टर परीक्षा जुलाई-दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की  सेमेस्टर परीक्षा जुलाई-दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ ⭐जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत जुलाई-दिसंबर 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है ⭐विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कक्षाओं के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 01 अक्टूबर  से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। ⭐विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर  अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से स्टूडेंट लॉगइन करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।⭐विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरते समय विषय, परीक्षा एवं व्यक्तिगत विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें तथा आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद आवेदन का सत्यापन संबंधित महाविद्यालय, संस्था द्वारा किया जाएगा।⭐विभिन्न पाठ्यक्रमों में बी.ए., बी.एससी., बी. कॉम., बी.सी.ए., एम.ए., एम.एससी., एम. कॉम., एम.एसडब्ल्यू., एम.बी.ए., बी.लिब., एम.लिब., डी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. पीजीडीजेएमसी सहित अन्य शामिल हैं।⭐किसी प्रकार की परेशानी होने कंप्लेन बॉक्स, परीक्षा शाखा का संपर्क नंबर तथा ई-मेल से संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा संबंधी नवीनतम जानकारी, परीक्षा समय-सारणी एवं प्रवेश पत्र के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन