: जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई
Ten Singh Thakur
Mon, Dec 16, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर

जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई
17 उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू
अब तक 3 हजार क्विंटल धान का हुआ उठाव
नारायणपुर, 16 दिसम्बर 2024// जिले में कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशानुसार शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 9 सहकारी समितियों के माध्यम से 17 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के पंजीकृत 12 हजार 20 किसानों में से अब तक 2 हजार 439 किसानों से 1 लाख 7 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू किया गया है। धान का अब तक उठाव 3 हजार क्विंटल किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री एमडी अलाउद्दीन से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 5 हजार 900 क्विंटल धान का उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज माहका, बिंजली, बेनूर, गढ़बेंगाल और छोटेडोंगर उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां जा रही है। इसी प्रकार कस्टम मिलर्सों पार्श्व चावल उद्योग एव बरवटिया एग्रो इंडस्ट्रीज को डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 5 उपार्जन केन्द्रों से 3 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
9424287547

9424287547Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन