Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्रामीण परिवहन संघ की ओर से अपने हक और अधिकार के मांग के लिए अपील समस्त जिले वासियों को

Ten Singh Thakur

Wed, Oct 29, 2025

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर के द्वारा समस्त नारायणपुर जिले वासियों से अपील कर के अपनी जायज मांगों को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर है, बता दे कि पिछले महीने 18/09/2025 को ही ग्रामीण परिवहन संघ का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, और अपने कार्य को बढ़ाने के लिए लगातार ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर बहुत ही सजग है, बार बार निवेदन आवेदन देने के बाद भी निको जायसवाल कंपनी के द्वारा लोडिंग देने से मना किया जा रहा है, एवं ग्रामीण परिवहन संघ को कोई भी समर्थन नहीं दे रहा है, वहीं दूसरी ओर देखे तो छोटेडोंगर समिति मां दन्तेश्वरी समिति को कोई आपत्ति नहीं है, न ही स्वास्तिक ट्रांसपोर्टर को भी कोई आपत्ति नहीं है, सिर्फ और सिर्फ नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कुछ पदाधिकारी और पूंजी पति ही रोक टोक कर रहे है, जिनके पास 5 से 10-10 गाड़ियों से ऊपर है, जो सत्ता पक्ष का दम पर लोकल ग्रामीणों के अधिकार को छीनने और हक को मारने की कोशिश कर रहे हैं, नारायणपुर मालक परिवहन संघ में ग्रामीणों की संख्या मुश्किल से 10% ही होगी, नारायणपुर मालक परिवहन संघ में भारी अनियमितता पाई गई है, पिछले दिनों 30/07/2025 को ग्रामीणों को प्राथमिकता नहीं देने और नारायणपुर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों और कुछ सदस्यों के द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया गया इसलिए ग्रामीणों के द्वारा पूरे जिले वासियों के लिए ही ग्रामीण परिवहन संघ का गठन किया गया, ताकि ग्रामीणों और मूलनिवासियों को भी जो परिवहन व्यापार से जुड़ना चाहते है, उसको व्यापार करने के लिए किसी और के पास हाथ न फैलाना पड़े, इसलिए ग्रामीण परिवहन संघ को समर्थन पूरे जिले वासियों के साथ साथ कुछ राजनीतिक पार्टियों, और सर्व समाज का भी समर्थन मिल रहा है, दिनांक 03/11/2025 को ग्रामीण परिवहन संघ के द्वारा छोटेडोंगर आमदाई खदान में निको जायसवाल के द्वारा लोडिंग नहीं देने पर लोडिंग प्वाइंट अनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन करने को पूरे नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 5000 से भी अधिक संख्या में एकत्रित होंगे, और जब तक ग्रामीण परिवहन संघ की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक जीरो पॉइंट पर बैठकर पूर्णतः लोडिंग को बंद कर निजी मॉल वाहक गाड़ियों को लोडिंग से रोकने के लिए मजबूर है, क्योंकि कही न कहीं ग्रामीण परिवहन संघ की जायज मांगों को लेकर शासन प्रशासन और सत्ता में बैठी सरकार ग्रामीणों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है, जो ग्रामीण विश्वाश करके सत्ता पक्ष को बैठाई है आज वही सरकार ग्रामीणों की जायज मांगों को देने में भेद भाव कर रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, सत्ता पक्ष के भी बहुत सारे ग्रामीणों के पक्ष में है पर पार्टी के दबाव के कारण खुल कर सामने नहीं आ पा रहे है, अब देखना होगा कि ग्रामीण परिवहन संघ के जायज मांगों के लिए शासन प्रशासन और राजनैतिक पार्टियों के द्वारा ग्रामीणों और मूलनिवासियों के अधिकार के लिए कितना समर्थन करती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन