Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मालक परिवहन संघ को मिला नई कार्यकारिणी सदस्य- मनीष राठौर अध्यक्ष, गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष और अमित भद्र बने सचिव

जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा हेतु यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशनल कमांड की बैठक संपन्न

गौमाता माता के सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान का द्वितीय चरण का अभियान 27 जुलाई सोमवार 2026 को होगा। *

: संवाद से संभावना तक कार्यक्रम में शामिल हुए ओडिसा राज्य के प्रतिनिधि*

    तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर संवाद से संभावना तक कार्यक्रम में शामिल हुए ओडिसा राज्य के प्रतिनिधि   *जगदलपुर, 14 दिसम्बर 2024/* बस्तर ओलम्पिक 2024 कार्यक्रम की कड़ी में ओडिसा राज्य के प्रतिनिधियों और बस्तर के युवाओं के मध्य शासकीय गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड में ष्संवाद से संभावना तकष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओडिशा राज्य से 11 आत्मसमर्पित प्रतिनिधियों का दल सम्मिलित हुआ। उनके द्वारा युवाओं को अपने अनुभव साझा किए गए, उनके द्वारा नक्सलवाद की राह छोड़कर मुख्यधारा में वापसी और आज के जीवन में आए परिवर्तन के बारे में युवाओं को बताया गया और हमेशा अपने अध्ययन ध्यान देने तथा माता-पिता का नाम रोशन करने का संदेश दिया गया। प्रतिनिधियों द्वारा ओड़िया भाषा में अपने अनुभव साझा किए गए, जिसका हिंदी अनुवाद कृषि महाविद्यालय की प्रथम वर्ष को छात्रा इप्शिता ने किया। इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह से प्रतिनिधियों से सवाल किए गए, उनसे उनके मुख्य धारा में लौटने के बाद के अनुभव, उनके संगठन में रहते हुए जीवन और दिनचर्या, आय के स्रोत, वापसी की प्रेरणा आदि के बारे में बहुत से प्रश्न किए गए। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन