Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र गढ़बेंगाल का औचक निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायण पुर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र गढ़बेंगाल का औचक निरीक्षण धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से कलेक्टर ने बारदाने की ली जानकारी   नारायणपुर, 20 दिसम्बर 2024// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी गढ़बेंगाल के धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री मांझी ने धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर जिले में धान खरीदी का जायजा ले रहे हैं। आज उन्होंने धान खरीदी केंद्र गढ़बेंगाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में टोकन पंजी, बारदाना पंजी, बारदाना गोदाम, धान बोरे की स्टेकिंग, ड्रेनेज और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लिया। गढ़बेंगाल धान खरीदी केन्द्र में 873 किसान पंजीकृत हैं, उनमें से 396 किसानों ने अब तक धान की बिक्री किये हैं। अब तक किसानों से 18,226 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें से खरीदी केन्द्र से 4,480 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। कलेक्टर ने जिले के बाहर के मिलर्साें को भी धान उठाव करने के लिए संपर्क करने के निर्देश दिये। धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को कृषकों ने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या नहीं आ रही है। बड़ी ही आसानी से उन्हें टोकन प्रदाय किए जा रहे हैं और धान के तौल में भी कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। वे जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए इंतजामों से संतुष्ट हैं। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन