Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

: सरकार एवम पर्यटन विभाग की बारसूर के विकास को लेकर उदासीन

  तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर पर्यटन विभाग ऐतिहासिक गणेश मंदिर के आसपास ना केवल बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर उदासीन है बल्कि मंडप का काम को पूरा करने में भी कोताही बरत रही है। ऐतिहासिक मंदिर की गरिमा अनुकूल शेड निर्माण नहीं किया गया है। केवल प्रोफाइल शीट का शैड बना छोड़ दिया है। मूर्ति की सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नहीं है। रस्सी का घेराव कर मूर्ति की काम चलाऊ सुरक्षा की गई है। आज अवकाश का दिन होने से पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। महासमुंद, धमतरी राजनांदगांव और जगदलपुर से सैलानी बस व अन्य वाहनों से बारसूर गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। धमतरी निवासी राम, विकास और अजय ने बताया कि शौचालय और स्नानागार की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। यही नहीं बारसूर में पर्यटकों के ठहरने के लिए भी कोई सुविधा नहीं होने पर पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन