: कृषक संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
Thu, Dec 19, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
कृषक संगोष्ठियों का किया जा रहा आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारीसुशासन के एक वर्षजगदलपुर 18 दिसम्बर 2024/ सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा जिले के सातों विकासखंडों के ग्राम पंचायतों यथा नगरनार, जमावाड़ा, कवाली कला, नियनार, रोतमा, मावलीगुड़ा , फाफनी चारगांव, बकावंड, चोकनार, छापर भानपुरी, मारेंगा, बड़ाजी आदि ग्राम पंचायतों के साथ अब तक 28 कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है और विभिन्न पंचायतों में भी संगोष्ठियाँ प्रस्तावित है।किसान संगोष्ठियों में उपस्थिति किसानों को राज्य शासन के द्वारा विगत एक वर्ष में कृषि विभाग की द्वारा कृषक कल्याण के लिए किए कार्यों की जानकारी के साथ साथ कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसानों का सम्मान कर उनके द्वारा योजना के बारे में अनुभव साझा किया गया। साथ ही उपस्थित किसानों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसके अलावा सर्वे में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का नवीन पंजीयन, केसीसी व फसल प्रदर्शन हेतु बीज वितरण कर अधिक से अधिक किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास आयोजित संगोष्ठीयो में किया जा रहा है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: नगरपालिका परिषद चुनाव हेतु वार्डों का किया गया सीट आरक्षण
Thu, Dec 19, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुर
नगरपालिका परिषद चुनाव हेतु वार्डों का किया गया सीट आरक्षण पांच वार्ड महिला हेतु आरक्षित नारायणपुर, 19 दिसम्बर 2024// छतीसगढ़ में नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण आगामी चुनावों के लिए निर्धारित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद नारायणपुर के वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया विहित अधिकारी तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बिपिन मांझी द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद हेतु आगामी निर्वाचन के लिए बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान नारायणपुर नगरपालिका के सभी 15 वार्डों को आरक्षण तय किया गया है, जिसमें वार्ड क्रमांक 01 नयापारा में अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक 02 डीएनके में अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 03 तहसील पारा में अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 04 बंगलापारा में अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्रमांक 05 सिंगोड़ीतराई में अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक 06 बाजारपारा में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक 07 बखरूपारा में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक 08 महावीर मंदिर में अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक 09 जगदीश मंदिर में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा में अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक 11 आश्रम में अनुसूचित जनजाति (महिला), वार्ड क्रमांक 12 माड़िनदेवी में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक 13 कुम्हारपारा में अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा में अनुसूचित जनजाति (मुक्त) और वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई में अनुसूचित जनजाति (मुक्त) आरक्षण निर्धारित किया गया है।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाड़, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, नरेन्द्र मेश्राम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, गौतम पाटिल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आषिश कोर्राम सहित वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण और आमजन उपस्थित थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424387547
: मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न*
Thu, Dec 19, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर
मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105 वीं जयंती समारोह संपन्न* *साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक हुए शामिल* जगदलपुर, 18 दिसम्बर 2024/ बस्तर के मूर्धन्य लोक साहित्यकार लाला जगदलपुर की 105 वीं जयंती लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय में मंगलवार को लाला जगदलपुरी ग्रंथालय के अध्यक्ष कलेक्टर श्री एस.हरीश व सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में मनाई गई। मुख्य रूप से यह कार्यक्रम लाला जी के साहित्यिक योगदान विषय पर समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती सफ़ीरा साहू ने की, साथ ही नगर निगम के पार्षद श्री योगेंद्र पांडे ,यशवर्धन राव, नरसिंह राव ,आलोक अवस्थी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी और दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल के अध्यक्ष श्री रामाराव वामनकर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। लाला जी की हस्तलिखित रचनाओं की मूल प्रति श्री विनय श्रीवास्तव के द्वारा ग्रंथालय को सौंपी गई। लाला जी की रचनाओं को लिपिबद्ध कर चार पुस्तकों में संजोया गया है विनय कुमार श्रीवास्तव ने जिनका संपादन किया है इन पुस्तकों का विमोचन शहर के साहित्यिक संगठनों छत्तीसगढ़ साहित्य समिति ,साहित्य भारती और कादम्बरी संस्था व ग्रंथालय के छात्र-छात्राओं के मध्य किया गया।जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में अवस्थित लाला जगदलपुर जिला ग्रंथालयों से अध्ययन कर कई युवाओं ने अपना भविष्य संवारा है और जिले का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में चयनित लाइब्रेरी के छात्र मुन्ना कश्यप और उदय कुमार का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल एवम डीएमसी अखिलेश मिश्र के हाथों किया गया गया। साथ ही साथ बस्तर के साहित्यकारों द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। इस मौके पर शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के अलावा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े साहित्यकार और साहित्य प्रेमी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से श्री योगेंद्र मोतीवाला ,सुषमा झा,पूर्णिमा सरोज ,मोहिनी ठाकुर ,नरेंद्र पाढ़ी, करमजीत कौर और विजय सिंह सहित ग्रन्थालय की छात्राएं उज्जैनी सेठी, पूजा ठाकुर साहित्यकारों का सम्मान व काव्य गोष्ठी लालाजी के जीवन का संस्मरण प्रस्तुत किया गया।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर942428747